अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मे आयोजित
अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रुप मे आयोजित

विजयराघवगढ़। भाजपा मण्डल विजयराघवगढ़ द्वारा भाजपा व विधायक कार्यालय विगढ़ में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनायी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर टीका बंदन किया गया। तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवन शैली पर उद्बोधन दिए गए। मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा द्वारा भारतरत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवन शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। राकेश गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद विगढ़ द्वारा स्वच्छता के लिए जागरूकता एवं पॉलिथीन मुक्त भारत निर्माण के लिए शपथ दिलाई । वरिष्ठ मार्गदर्शक फूलचंद साहू जी द्वारा राष्ट्र भक्ति से प्रेरित सुंदर काव्य पाठ की प्रस्तुति दी गई।
