भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस हिनोता विजयराघवगढ़ मे आयोजित
भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस हिनोता विजयराघवगढ़ मे आयोजित

विजयराघवगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) कटनी के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजयराघवगढ़ एवं सिनगौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश सचिव श्री श्याम तिवारी जी के मुख्यातिथ्य में ग्राम हिनौता में मनाया गया।
इस अवसर पर गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी के योगदान, उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को शिवकुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, शहज़ाद हुसैन रिज़वी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रा)कटनी, श्री प्रेमलाल केवट मैनेजर, श्री सुरेंद्र सिंह चौहान, श्री नरेन्द्र बहादुर उरमलिया, श्री ताज मो0,श्री अजीत सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष द्वय श्री विकास पाण्डेय, श्री शरद द्विवेदी ने संबोधित किया। प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने पर सभी वक्ताओं ने जोर दिया।
श्री शहज़ाद हुसैन रिज़वी ने उपस्थित जनों से संवाद कर कांग्रेस पार्टी की स्थापना, उद्देश्य, योगदान, उपलब्धियों एवं संविधान के रास्ते पर रोचक ढंग से तथ्यात्मक जानकारी दी।
