केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने लगवाया कोरोना का टीका

( ग्वालियर )

कहा स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, बारी आने पर जरूर लगवाएँ

केन्द्रीय कृषि विकास, किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को नईदिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुँचकर कोविड-19 से बचाव के लिये पहला टीका लगवाया। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा देश में ही निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर सभी लोग टीका अवश्य लगवाएँ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें