गौशालाओं को प्रति गौवंश 20 रूपये प्रतिदिन की दर से मिल रही है राशि –

( रीवा )

मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड द्वारा बताया गया है कि प्रदेश में संचालित सभी गौशालाओं में प्रति गौवंश 20 रूपये प्रतिदिन के मान से राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के तहत गौशालाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का आदेश यथावत लागू है। प्रदेश में अप्रैल 2020 तक पंजीकृत गौशालाओं में रह रहे गौवंश के चारे-भूसे के लिए 29 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि जारी की जा चुकी है। गौशालाओं के गौवंश के लिए सरकार द्वारा बजट प्रावधान में भी अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की गई है।
उप संचालक राज्य गौपालन एवं पशु संवद्र्धन बोर्ड ने बताया कि मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के तहत नवीन स्वीकृत एक हजार गौशालाओं में दो माह के चारा भूसे की व्यवस्था के लिए 11 करोड़ 68 लाख रूपये की राशि दी गई है। यह राशि कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति को प्रदान की गई है जिससे गौशालाओं के संचालन में किसी तरह की कठिनाई न हो। शासन द्वारा पूरे प्रदेश में एक हजार गौशालाओं का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इनमें से सात सौ से अधिक गौशालाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष गौशालाएं आगामी दो माह में पूरी कर ली जायेंगी। वर्तमान में प्रदेश में 887 गौशालाएं संचालित हैं जिनमें एक लाख 86 हजार गौवंश का पालन किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें