कृषि मंत्री कमल पटेल आधी रात तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ले रहे जायजा

( हरदा )

मै और सरकार जनता के साथ हर सुख दुख में खड़े हैं-मंत्री श्री पटेल, ग्राम जोगा की वन भूमि को राजस्व भूमि में परिवर्तित कर ऊंचाई वाले स्थान पर बसाया जाएगा

    प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल लगातार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं सोयाबीन की फसलों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंत्री श्री पटेल ने आज जिले की हंडिया तहसील के ग्राम जोगा, सिगोंन, गौला, बड़ी मैदा, मालपोन एवं साल्याखेड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने  बाढ़ प्रभावितों से बात की एवं फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, अपर कलेक्टर श्री जे. पी. सैयाम सहित कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधी, पत्रकारगण एवं कृषक  मौजूद रहे।
मंत्री श्री पटेल ने ग्राम जोगा के निरीक्षण के दौरान कहा कि वन भूमि को राजस्व भूमि में परिवर्तित कर ऊंचाई वाले स्थान पर बसाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे ग्रामीणों को बार-बार बाढ़ की विभीषिका का सामना न करना पड़े। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासन द्वारा  हर संभव मदद की जाएगी मै और सरकार जनता के साथ हर सुख दुख में खड़े हैं। श्री पटेल द्वारा ग्राम जोगा में 56 राशन कार्डों का वितरण किया गया।
श्री पटेल द्वारा गत दिवस मंगलवार को देवास, अबगांवखुर्द,भुवनखेड़ी,सोनखेड़ी एवं टिमरनी विधानसभा के गोदागाँव कला, पुरा, करताना, तजपुरा, एवं  बाढ़ प्रभावित ग्राम छिपानेर, वैदिक विद्या पीठम चिचोट कुटी, लछौरा पहुंच कल देर रात 11:00 बजे तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सभी को आश्वासन दिया की फसलों का निरीक्षण करवा कर एवं बाढ़ प्रभावितों को वीडियोग्राफी के माध्यम से निरीक्षण करवा कर हर संभव मदद की जाएगी। मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों  को निर्देशित किया कि बाढ़ से जो गांव प्रभावित हैं उनका तत्काल सर्वे  कर 50 गेहूं 5 लीटर केरोसिन और 5000 रुपए नगद दिए जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें