ब्रेकिंग न्यूज़ : शो कॉज नोटिस नहीं पेनेल्टी लगाऊंगा – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा

एससीएन नहीं पेनेल्टी लगाऊंगा – कलेक्टर श्री मिश्रा
सीएम हेल्पलाईन में क्वालिटी ऑफ डिस्पोजल पर जोर, सही जवाब ना भरने पर बीएमओ बड़वारा को नोटिस
समय सीमा की बैठक आयोजित

कटनी – लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जोयगी। यह अधिनियम है, इसे मजाक ना समझें। मैं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों, जिनका समय सीमा में निराकरण नहीं होगा, उसके लिये पदाविहित अधिकारी को एससीएन जारी नहीं करुंगा, सीधे पेनेल्टी लगाउंगा। दो-टूक लहजे में यह स्पष्ट आदेश सभी जिला अधिकारियों को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में दिये। सख्त लहजे में कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के निराकरण में पोर्टल का बहाना भी नहीं चलेगा। फिजिकल डिस्पोजल हो गया था, ऑनलाईन नहीं हो पाया, यह सब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुझे आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण चाहिये, वो भी ऑनलाईन एन्ट्री के साथ।

सीएम हेल्पलाईन का डिटेल्ड रिव्यू भी टाईम लिमिट की बैठक में कलेक्टर ने किया। उन्होने कहा कि जितने जिला अधिकारी हैं, वे अपने अधिनस्थों को निर्देशित करें कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों में तत्यपूर्ण जानकारी भरी जाये, ना कि सामान्य इन्फॉर्मेशन। एक पुरानी सीएम हेल्पलाईन के मामले में सही तरीके से जवाब फीड नहीं करने पर बड़वारा बीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के आदेश भी कलेक्टर ने दिये। उन्होने मीटिंग के दौरान ही सीएम हेल्पलाईन की दो शिकायतों का क्रॉस वेरीफिकेशन कराया। मीटिंग से ही फोन लगवाकर एसडीएम बहोरीबंद से क्रॉस-टेली करने को कलेक्टर ने कहा। जिसके बाद उन्होने कहा कि यदि आप थोड़े एफर्ट्स करेंगे, संजीदगी से काम करेंगे, तो आपकी शिकायतें संतुष्टिपूर्वक रिजॉल्व हो जायेंगी। सीएम हेल्पलाईन में खराब परफॉर्मेन्स वाले सभी संबंधित अधिकारियों को एससीएन जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होने कहा कि क्वालिटी ऑफ डिस्पोजल पर ध्यान दें।

नवीन पात्रता पर्ची का वितरण शत्-प्रतिशत कराने के निर्देश भी टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने दिये। उन्होने कहा कि सभी एसडीएम आरसीएमएस का रिव्यू कर लें। सीमांकन के कार्य में ढि़लाई ना बरती जाये। निर्धारित समय सीमा में सीमांकन हो, यह सुनिश्चित करें। अन्न उत्सव में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित हो, यह सुनिश्चित कराने के लिये भी कलेक्टर ने निर्देशित किया। राजस्व अभिलेखों में हॉर्टीकल्चर की संपत्ति को दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। नगर निगम आयुक्त को शहर में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग के प्रति जनजागरुकता लाने के उद्देश्य से कैम्पेन मोड पर काम करने के लिये भी निर्देशित किया।

टीएल में रिव्यू के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये कार्ययोजना तैयार कर तेजी से काम करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिये। स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा भी बैठक में कलेक्टर ने की। सेन्ट्रल पीजी, सीएम हेल्पलाईन, सीएम मानिट, लोक सेवा गारंटी के समय बाह्य प्रकरण, उत्तरा पोर्टल के प्रकरणों का रिव्यू कलेक्टर ने बैठक में किया। जिस पर संबंधित विभगों के अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के निर्देश उन्होने दिेय।

इस दौरान बैठक में नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया, एसडीएम कटनी बलबीर रमन, एसडीएम ढीमरखेड़ा सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी और संघमित्रा गौतम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें