सोमवार को 1553 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
सीएमएचओ डॉ. मुढि़या ने दी जानकारी
कटनी – सोमवार को कटनी जिले में कोविड-19 टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों पर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुढि़या ने बताया कि कटनी जिले में 15 मार्च को कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 1553 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया। इसमें 58 फ्रंटलाईन फ्रंट लाईन वर्कर्स और 38 हेल्थकेयर वर्कर्स फर्स्ट डोज लगाया गया है। इसी प्रकार 46 हेल्थकेयर वर्कर्स और 462 फ्रंटलाईन वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का टीकाकरण हुआ। 60 वर्ष से अधिक आयु के 811 सीनियर सिटिजन्स और 45 से 59 आयु वर्ष के चिन्हित 138 व्यक्तियों को कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है।
जिले में आज 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी वेक्सीनेशन किया गया। जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्लीमनाबाद, कन्हवारा, बाकल, तेवरी, सिनगौड़ी और कैमोर शामिल रहे।

