आयुष्मान-आपके द्वार अभियान में तेजी से करें कार्य
जिला पंचायत में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के संचालकों की समीक्षा बैठक आयोजित
कटनी – सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष मे जिला पंचायत सीईओ जगदीश चन्द्र गोमे द्वारा महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के संचालकों एवं रोजगार सहायक की बैठक लेकर समीक्षा की गई। श्री गोमे इस दौरान महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्रों द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान उन्होने समस्त संचालकों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी पात्र हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड दिये गए समय सीमा मे बनाने के प्रयास करे। कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना से वंचित ना रहे। सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने निर्देशित किया कि एक सूची बनाये जिसमे सभी हितग्राहियो का डाटा हो, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाने मे समस्या आ रही है, उन हितग्राहियो की समस्या का निराकरण करके उनका भी कार्ड बनाया जा सके। उन्होने इस कार्य की मॉनीटरिंग प्रत्येक सप्ताह करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान बैठक में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के जिला इंचार्ज प्रकाश गर्ग, बेब जिला प्रबंधक अभिषेक दुबे, डीसी आयुष्मान अनिल केवट एवं महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के ब्लॉक इंचार्ज नवीन त्रिपाठी, राजकुमार विश्वकर्मा, राजुल कुशवाह, ज्ञानदीप तिवारी 50-50 पंचायत के जीआरएस एवं वीएलई भी उपस्थित रहे।

