ग्रामीणों ने लगाया सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप
( बरही ) जिला कटनी की तहसील विजयराघवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया उरदानी में सरपंच एवं सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप ग्राम वासियों ने लगाया है। ग्रामीणों ने आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ संवाददाता को बताया कि 1 साल 6 माह के पहले निर्माण की गई सडक बहुत ही खतरनाक तरीके से खराब हो चुकी है जिसकी दुर्दशा देखी जा सकती है। ग्राम वासीयों के द्वारा कई बार सरपंच सचिव को बताया गया कि इस खराब रोड को सुधरवाया जाए क्योकि आए दिन वहां दुर्घटना होती रहती हैं।

सुरेंद्र दुबे द्वारा बताया गया कि घर आते समय मेरी साइकिल रोड के गड्ढे में चली गई थी जिसके कारण मेरे हाथों एवं पैरों में काफी चोटें आई। उन्होंने कहा कि मैंने सरपंच एवं सचिव को बताया कि इस रोड को सुधरवाया जाए लेकिन सरपंच ने सुधरवाने का आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक रोड का सुधार नहीं हो पाया है। ग्राम वासियों ने जिला पंचायत सीईओ एवं माननीय कलेक्टर से इस रोड को जल्द से जल्द सुधरवाने की अपील करते हुए गुणवत्ता हीन कार्य किए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आग्रह भी किया है।
रिपोर्ट: मुकेश बर्मन बरही
