कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

कोविड-19 वेक्सीनेशन और सैम्पलिंग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अंजुमन स्कूल में वेक्सीनेशन और दिगम्बर जैन स्कूल परिसर में कोविड टेस्ट शीघ्र प्रारंभ कराने के दिये निर्देश

कटनी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को जिला अस्प्ताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर ने कोविड-19 वेक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। साथ ही कोरोना टेस्ट की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को टेस्टिंग को लेकर प्रॉपर अनाउंसमेन्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोरोना टेस्ट की व्यवस्था को और बेहतर करें। संक्रमण से बचाव की सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक उपायों व दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रुप से करायें।

अपने विजिट के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कोविड-19 के वेक्सीनेशन कार्य को सुगम बनाने की दिशा में अंजुमन इस्लामिया स्कूल परिसर और कोविड-19 की सैम्पलिंग कार्य के लिये दिगम्बर जैन स्कूल परिसर का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने कोविड-19 वेक्सीनेशन के कार्य और सैम्पलिंग कार्य को पृथक रुप से सुव्यवस्थित संचालित करने की दृष्टि से इन परिसरों में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अमले को दिये। उन्होने कहा कि शीघ्र ही अंजुमन इस्लामिया स्कूल परिसर में कोविड-19 वेक्सीनेशन और दिगम्बर जैन स्कूल परिसर में प्रॉपर बेरीकेटिंग कराकर कोविड-19 की सैम्पलिंग का कार्य प्रारंभ करें। अपने विजिट के दौरान दोनों ही स्कूलों के प्रतिनिधियों से इस विषय में कलेक्टर श्री मिश्रा ने चर्चा भी की। जिस पर प्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।

कलेक्टर ने विजिट के दौरान बाजार क्षेत्र में भी रोको टोको अभियान के तहत लोगों को समझाईश दी। उन्हें मास्क लगाने और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने को कहा। इसके बाद आकस्मिक रुप से स्टेट बैंक की मुख्य शाखा विजिट कलेक्टर ने किया। जहां पर उन्होने बैंक की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। बैंक परिसर में मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेन्स का पालन सुनिश्चित करने बैंक के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने विजिट के दौरान दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें