सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ – स्कूली बच्चों की रैली आयोजित

सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ – स्कूली बच्चों की रैली आयोजित  Road Safety Week launched - school children rally organized
टीकमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में 31 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
31 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह 2020 के पहले दिन यातायात पुलिस टीकमगढ़ द्वारा नजरबाग से स्कूली बच्चो की रैली निकलवाई गई। रैली का उद्देश्य लोगों को यातयात नियमों की जानकारी देना एवं जागरूक करना था। रैली नजरबाग प्रांगड़ से स्टेट बैंक चोराहा, लुकमान चोराहा, मिश्रा तिराहा होते हुए वापिस नजरबाग प्रांगड़ में समाप्त हुई। रैली में स्कूली बच्चे हाथ में अलग अलग स्लोगन और यातयात चिन्हों की तख्ती लिए हुए थे।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक एम एल चौरसिया ने यातायात रथ को नजरबाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात रथ 01 हफ्ते तक पूरे जिले शहर एवं कस्बा क्षेत्र में भ्रमण करेगा। और जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह 11/01/2020 से 17/01/2020 तक चलेगा। जिसके अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जनता को यातयात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस टीकमगढ़ द्वारा वाहन रैली चित्रकला प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक स्कूलों में जाकर व्याख्यान देना एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से जल्द सामान्य को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा।
यातायात पुलिस टीकमगढ़ द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों की रैली में लगभग 500 स्कूली बच्चे सम्मिलित हुए । उक्त रैली में यातायात की ओर से टीआई सीएल धुर्वे सूबेदार कुलदीप मिश्रा सूबेदार आर्या पाराशर आरक्षक आदित्य आरक्षक मनोज आर अनिल पचोरी आर ब्रज आर मोनू महिला आरक्षक अफरोज उपस्थित रहे

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें