शहर में स्थापित किये गये कोविड केयर सेन्टर की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये कूलर्स की व्यवस्था के दिये निर्देश
शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी तैयारियां करें सुनिश्चित

कटनी – शुक्रवार की शाम कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बढ़ते कोविड-19 के तहत जिले में स्थापित किये गये कोविड केयर सेन्टर के विजिट पर निकले। इस दौरान उन्होने माधवनगर में उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्थिति दो छात्रावासों में स्थापित किये गये कोविड केयर सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सेन्टर में बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां उन्होने साफ-सफाई, उपलब्ध बैड व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोविड केयर सेन्टर्स में बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में कूलर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही श्री मिश्रा ने कोविड केयर सेन्टर के एन्ट्री गेट पर बैनर भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।

अपने निरीक्षण में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में बनाये गये कोविड केयर सेन्टर में उपलब्ध चिकित्सीय स्टाफ की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होने ड्यूटी पर संलग्न चिकित्सकों, सेन्टर में उपलबध बैड्स की संख्या, प्रसाधन का जायजा लेते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने कोविड केयर सेन्टर की सफाई नगर निगम के अमले से कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोविड केयर सेन्टर्स में शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत समस्त बुनियादी सुविधायें मौजूद हों, यह सुनिश्चित करें। कोविड केयर सेन्टर के लिये इंचार्ज बनाये गये जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने कलेक्टर को अब तक की गई तैयारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें