शुक्रवार को 1058 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सिंघई ने दी जानकारी

कटनी – शुक्रवार को जिले में निर्धारित वेक्सीनेशन सेन्टर्स में कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 9 अप्रैल को जिले में कुल 1058 लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। इनमें 17 फ्रंटलाईन वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का टीकाकरण किया गया है। 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के 768 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज लगाया गया है। इसी प्रकार सीनियर सिटिजन्स में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 271 लाभार्थियों को फर्स्ट्र डोज तथा 2 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें