पर्यटन क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रदेश स्तरीय परिचर्चा का आयोजन
पर्यटन क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रदेश स्तरीय परिचर्चा का आयोजन
कटनी। साॅयना काॅलेज ने पर्यटन के क्षैत्र में बढते रोजगार के बारे में प्रदेश स्तर की परिचर्चा आयोजित की। आज के समय मे जहाॅ युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है वही साॅयना काॅलेज पिछले 10 वर्षो से लगातार 100 प्रतिशत रोजगार युवाओ को प्रदान कर रहा है । इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुये काॅलेज द्वारा प्रदेश स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न काॅलेज ,विश्वविद्यालय एवं सरकारी निकाय के अनुभविओ ने चर्चा में भाग लिया और महाकौशल में पर्यटन के क्षैत्र मे बढते रोजगार के विषय मे छात्रो को जागरूक किया । आयोजन मे स्पस्ट किया गया कि हमारा देश गाॅव मे बसता है यदि पर्यटन क्षैत्र का विकास किया गया तो न केवल हमारे देश मे रोजगार बढेगा अपितु हमारे गाॅव के प्रत्येक व्यक्ति का विकास होगा। इसके अलावा चर्चा मे इस बात पर वल दिया गया कि पर्यटन के क्षेत्र मे जागरूकता को बढ़ाने के लिये सरकार को कक्षा 8 के बाद पर्यटन को एक बिषय के रूप में जोड़ना चााहिए ताकि हमारे छात्र इसकी महत्ता को समझ सकें। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि श्री अब्राहम- प्रोे. पाण्डुचेरी विश्व विद्यालय, अतिथि साॅयना ग्रुप के एमडी – वरूण गौतम ,माॅनसी जासेफ -रिजनल मैंनेेजर आॅफ मध्यप्रदेष पर्यटन विकास निगम , डाॅ सी राजेश कुमार- प्राचार्य साॅयना काॅलेज, डाॅ एस के पाॅवा- प्राचार्य जीएस आटोनोमस काॅलेज, डाॅ सुरेन्द्र राजपूत- प्राचार्य आर.जी.एम. रीठी, डाॅ चित्रा भाटिया -प्रो. तिलक काॅलेज कटनी ,डाॅ जय चडडा- प्राचार्य के.ए.सी.सी.काॅलेज कटनी,डाॅ पारस जैन- डारेक्टर सिलकोवाइट काॅलेज कटनी ज्योति राजपूत-एडवोकेट,सुनील देश पाण्डेय-प्रो. जी.एस. काॅलेज कटनी ,मुंडे वालू -एफ. सी. आई. काॅलेज रीवा ,योगेन्द्र रिक्षारिया-मध्यप्रदेश टयूरिजम विभाग, एस. आर.नायडू-कोआॅडिनेटर सिलकोवाइट कटनी राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी -मेमोरियल स्कूल कटनी एव विभिन्न काॅलेज से आये हुये स्टाॅफ एवं शिकागो स्कूल तथा माॅडल स्कूल के छात्र उपस्थित रहें।
