राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद का नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न

राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद का नव वर्ष मिलन समारोह संपन्नराष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद का नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न

कैमोर। राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद कैमोर के द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन कटनी जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य एवं आरिफ खान तहसील अध्यक्ष विजयराघवगढ़ की अध्यक्षता में अशोक दुबे के फार्म हाउस अमरैयापार कैमोर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री जैन जी का स्वागत पुष्प माला एवं शाल भेंट कर किया गया। तत्पश्चात नगर अध्यक्ष गुलशन चक्रवर्ती के द्वारा विगत वर्ष किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी जिला अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष प्रसाद तिवारी , पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, संभागीय संगठन महासचिव जबलपुर राजेश कुमार तिवारी, जिला संगठन महासचिव कटनी मतीन खान, पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी, पूर्व कार्यकारी तहसील अध्यक्ष आशुतोष सर्राफ, सुभाष दुबे, महेंद्र चौरसिया, आलोक खरे, मुकेश बर्मन, भवानी शंकर दीक्षित, संत कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें