मैं भी कोरोना वॉलेन्टियर्स के तहत जन अभियान परिषद् के सदस्य भी कर रहे लोगों को जागरुक
दीवार लेखन, 2 गज की दूरी और वेक्सीनेशन के लिये ग्रामीणों को प्रेरित करने का कार्य
कटनी – मैं भी कोरोना वॉलेन्टियर अभियान के तहत जिले में बहुत से संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने अपना पंजीयन कराया है। कोविड-19 की इस विपरीत परिस्थिति में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये और जनजागरुकता लाने के लिये कोरोना वॉरियर्स बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं।
जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा मैं कोरोना वॉलिंटियर्स अभियान अंतर्गत कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये चल रहे जन जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता की गई है। जिसके तहत जिला स्तर विकासखंड एवं ग्रामीण अंचलों में परिषद से जुड़े स्वयंसेवी संगठन सामाजिक कार्यकर्ता प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से जन जागरूक कर रहे हैं। साथ ही दीवार लेखन के माध्यम से मास्क की उपयोगिता, 2 गज दूरी, और हाथ धोने के महत्व के बारे में वॉलेन्टियर्स द्वारा बताया जा रहा है। इसके अलावा वे घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को प्रेरित कर वेक्सीनेशन सेंटर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिये भी ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं। उनके द्वारा शासकीय संस्थाओं व कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का कार्य भी किया जा राह है।

सीएमसीएलडीपी छात्र शिवांश मिश्रा और भारती बर्मन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडखेरा ब्लॉक कटनी में वैक्सीनेशन के दौरान उपस्थित लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने संबंधी जानकारी दी गई। वहीं ग्राम पिपरिया सहलावन समिति सदस्यों द्वारा वेक्सीनेशन कार्य के दौरान सहयोग करते हुये लोगों को सेनेटाइज कराकर एंव सोशल डिस्टेंश का पालन कराया गया है।

