ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं वॉलेन्टियर्स
वेक्सीनेशन कार्य में दिया सहयोग, बुजुर्गों की मदद कर उनका कराया वेक्सीनेशन
कटनी – कोविड-19 संक्रमण के प्रति जनजागरुकता के कार्य में विभिन्न वॉलेन्टियर्स कार्य कर रहे हैं। जो कि विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत होकर अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ वॉलेन्टियर्स के द्वारा जिले में हो रहे कोविड-19 वेक्सीनेशन के कार्य में सुगमता हो, इसके लिये तत्परता से कार्य किया जा रहा है। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के राष्ट्रीय सेवा योजना के कोरोना वॉरियर्स द्वारा सोमवार को वेक्सीनेशन कार्य में अपना सक्रिय सहयोग दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान, सहलावन पिपरिया, शुक्ल पिपरिया के वेक्सीनेशन कार्य में ज्ञानेन्द्र पौराणिक, सतेन्द्र लोधी, मोहनी लोधी, मनीषा ढीमर, दीपक लोधी, शिवानी रजक, साक्षी विश्वकर्मा, निखिल बढ़ई, नीता विश्वकर्मा, निराजुल, संतोष लोधी, अजय, शिवम, शिवनाथ और मनीष ने कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और वेक्सीनेशन सेन्टर में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराया।
इतना ही नहीं इन वॉलेन्टियर्स के द्वारा बुजुर्ग लोगों को वेक्सीनेशन केन्द्र में लाने में भी सहयोग किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एैसे सभी कोरोना वॉरियर्स जो वॉलेन्टियर्स के रुप में अपनी सेवायें दे रहे हैं, उनके कार्य की सराहना की है।

