स्लीमनाबाद थाना के स्टाफ को उपलब्ध कराई गई फेस शील्ड और एन95 मास्क

कटनी – पुलिस प्रशासन के द्वारा मुस्तैदी के साथ जिले में 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लगाये गये कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। इस कार्य की मॉनीटरिंग विभाग के मुखिया पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा की जा रही है। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान पुलिसकर्मी स्वयं सुरक्षित रहें, इस दिशा में प्रभावी कदम जिला पुलिस द्वारा उठाये गये हैं।

सोमवार को स्लीमनाबाद थाने में पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी और एएसपी संदीप मिश्रा के निर्देश पर थाना स्लीमनाबाद एवं होमगार्ड के स्टाफ को फेस शील्ड एवं एन95 मास्क का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें सैनीटाईजर भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अजय सिंह के द्वारा मास्क का सदैव उपयोग करने और हाथों की सफाई और सैनीटाईज करते रहने की समझाईश भी पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों को दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें