ब्रेकिंग न्यूज़ : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश – जून के प्रथम सप्ताह से आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं
10 वीं एवम 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं जून के प्रथम सप्ताह में होंगी आयोजित
( भोपाल ) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी (व्यवसायिक), डिप्लोमा इन प्री एजुकेशन, एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोंपाधि परीक्षाएं दिनांक 30 अप्रैल 2021 एवं 01 मई 2021 से आयोजित किये जाने की तिथि नियत की गई थी। निर्धारित समय अवधि में परीक्षा आयोजित किए जाने हेतु प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए है लेकिन राज्य में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में नोबेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु विद्यालयों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के समूह में एकत्रित होने के परिणाम स्वरूप कोरोनावायरस के संभावित खतरे की रोकथाम करने के उद्देश्य से मंडल की दिनांक 30 अप्रैल एवं 01 मई से प्रारंभ होने वाली परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेश अनुसार अब यह परीक्षाएं माह जून 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होकर अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराई जाएंगी जिसका विस्तृत संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा। इस आदेश के जारी होने से छात्रों में परीक्षा को लेकर चल रहे संशय पर पूरी तरह विराम लग चुका है।

