ब्रेकिंग न्यूज़ : रामपति बर्मन के खलिहान में लगी आग – 5 एकड़ की फसल जलकर हुई राख
( बरही ) कटनी जिले की जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ मे खेत एवं खलिहानों में आग लगने का सिलसिला जारी है और किसानों की मेहनत की कमाई पर जरा सी लापरवाही से पानी फिर रहा है।
जहां एक और किसान दिन रात मेहनत करके खेती करता है वही फसल आने के अंतिम समय पर उसकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसा ही एक दुखद हादसा ग्राम पड़रिया में घटित हुआ जहां रामपति बर्मन के खेत में बने खलिहान में रखे हुए गेहूं में आग लग गई और पूरा 5 एकड़ का गेहूं जलकर खाक हो गया। इसी के साथ ही उसका टपरा एवं बैलगाड़ी भी जलकर राख हो गई।
पुलिस थाना बरही को खबर देने पर पुलिस की सतर्कता से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक किसान का सब कुछ नष्ट हो चुका था। कृषक रामपति बर्मन ने बताया कि खेत में बने घर में रखा हुआ सामान, सिंचाई पंप के पाइप, बैलगाड़ी एवं बैलगाड़ी में रखा हुआ अनाज भी जल गया। उन्होंने बताया की इस आगजनी मे लगभग ढाई तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन बरही

