ब्रेकिंग न्यूज़ : शासकीय विमान से जबलपुर पहुँचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स

Advertisement

( जबलपुर ) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप राज्य शासन के हेलीकॉप्टर एवं विमान द्वारा प्रदेश भर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही है । जबलपुर में भी राजकीय विमान द्वारा इंदौर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खेप पहुँची ।

डुमना विमानतल पर इसे सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी भी मौजूद थी । सीएमएचओ डॉ कुररिया ने बताया कि जबलपुर को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स प्राप्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि प्रत्येक बॉक्स में 48 इंजेक्शन हैं ।

सीएमएचओ के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार प्राप्त हुये रेमडेसिवीर के 39 बॉक्स में से 29 बॉक्स मेडिकल कॉलेज को और 10 बॉक्स जिला अस्पताल को आबंटित किये गये हैं ।

रिपोर्ट: मुरारी लाल तिवारी, जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें