क्षेत्र की जनता का हित मेरे लिए सर्वोपरि : सांसद रीती पाठक
कोरोना स्वाथ्य सुविधाओं हेतु लोकसभा क्षेत्र को दिए 90 लाख
(सिंगरौली) वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सांसद निधि से लोकसभा संसदीय क्षेत्र सासंद श्रीमती रीति पाठक ने सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिले की ब्योहारी विधानसभा की जनता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 5 और 10 लीटर और आक्सीजन सिलेंडर के लिए 25 लाख, सिंगरौली के लिए आरटीपीसीआर मशीन के लिए 50 लाख और शहडोल जिले की ब्योहारी विधानसभा हेतु ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए 15 लाख रुपये तत्काल स्वीकृत किए हैं।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय एवं संवेदनशील सांसद रीति पाठक कोविड के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कोरोना काल में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी है। जनता की मांग और उनकी आवश्यकता को देखते हुए सीधी, सिंगरौली और शहडोल के कलेक्टर को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आक्सीजन सिलेंडर और आरटी पीसीआर मशीन खरीद के लिए 90 लाख रूपये सांसद निधि से क्र्रय करने के लिए निर्देशित किया है। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा है कि क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए हम सदैव तत्पर हैं। जनता के हितों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पडऩे पर और धन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जनता का हित सर्वोपरि है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लगातार जंग लड़ रहे हैं और इसके रोकथाम के लिए लगातार व्यवस्था जुटा रहे हैं। सीधी सांसद ने कहा की कोरोना की दूसरी लहर और भी ज्यादा खतरनाक है। इससे बचने का यही उपाय है कि मास्क लगाएं, निश्चित दूरी बनाए रहें तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। हांथ को बार-बार धोएं, सुबह-शाम भाप लें, शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
क्षेत्रवासियों ने सांसद के प्रति जताया आभार
सांसद सीधी रीती पाठक के द्वारा कोरोना काल के संकट में सांसद निधि से 50 लाख रूपये स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिये जाने की अनुशंसा पर क्षेत्र वासियों ने आभार जताया है। कई प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों ने कहा है कि सांसद रीती पाठक की राजनैतिक शुरूआत से ही जनता के प्रति सकारात्मक सोच रही है। उन्होंने हमेशा जनता को सर्वोपरि माना है।

