ब्रेकिंग न्यूज़ : पुलिस चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाने वाली भाजपा नेत्री ने किया हंगामा

( मुरादाबाद )

मुरादाबाद में महिला थाने के सामने भाजपा नेत्री का चालान काटे जाने को लेकर हंगामा हो गया। भाजपा नेत्री ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने महिला दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर महिला थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मौके पर पहुंचकर भाजपा नेत्री को समझाकर धरना समाप्त कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के बीच गलत फहमी हो गई थी जिसे दूर कर लिया गया है।

भाजपा की मंडल मंत्री मोनिका गौतम किसी मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए सीओ सिविल लाइन के आफिस गई थीं। महिला थाने के सामने एसआई रजनी तोमर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। हेलमेट न लगाने को लेकर एसआई और भाजपा नेत्री के बीच कहासुनी शुरू हो गई। महिला दरोगा चालान काटने की जिद पर अड़ गई। उस वक्त मोनिका गौतम चली गईं। कुछ देर बाद दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लेकर महिला थाने पहुंच गईं। आरोप है कि एक बार फिर एसआई रजनी तोमर ने उनके साथ अभद्रता की। इससे गुस्साई मोनिका गौतम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने के सामने ही जमीन पर धरने पर बैठ गईं। उनका कहना था कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जानकारी मिलते ही महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा नेत्री को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें