ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना संकट काल में किसानों के साथ एक और छलावा
गांव से 2 किलोमीटर के स्थान पर 26 किलोमीटर दूर बनाया गेहूं खरीदी केंद्र
( सतना) बिरसिंहपुर तहसील के ग्राम करौंदी कला कोठार के किसानों को गेंहू उपार्जन हेतु 26 किलोमोटर दूर गैबीनाथ समिति मझगवां- जैतवारा गेहूं बेचने जाना पड़ेगा जबकि ग्राम करौंदी कला कोठार के समीप ही प्रतापपुर सहकारी समिति में खरीदी हो रही है जो इस ग्राम से महज 2 किलोमीटर है।
क्ररौंदी कला कोठार के बुजुर्ग किसान जगदीश प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह कोरोना महामारी के बीच कोई भी वाहन उतनी दूर माल लेकर जाने को तैयार नही है।
उन्होंने बताया कि जब वी आवेदन देने जिला कलेक्टर सतना के कार्यालय पहुंचे तो आवक जावक शाखा के बाबू ने आवेदन तक नही लिया और कहा की ये यहाँ से सम्बंधित आवेदन नही है । इस तरह की तड़पती धूप में अनावश्यक यहाँ के किसान परेशान हो रहे है। किसानों ने जिला कलेक्टर महोदय से अपील की है कि किसानों की समस्या को देखते हुए नजदीकी खरीदी केंद्र प्रतापपुर में गेहू बिक्री हेतु सम्बन्धित बिभाग को आदेशित करने की कृपा की जाये।




