कोरोना कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

( विजयराघवगढ़ ) लॉकडाउन के अवसर पर एक ओर जहां कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है वही स्थानीय लोगों के द्वारा शासन के नियम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन करने वालों के ऊपर स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही की गई।

बता दे की प्रशासन की घोषणा अनुसार 9 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से लॉकडाउन के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं सुरक्षा नियमों की लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है किंतु प्रशासन के नियम कानूनों को धता बताते हुए कुछ लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर मनमानी करते पाए जाने के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से अनुविभागीय अधिकारी सुश्री प्रिया चंद्रावत, एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी के निर्देशन में तहसीलदार जितेंद्र पटेल के साथ थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर की उपस्थिति में लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर संकट मोचन चौक में चलानी कार्रवाई की गई एवं बेवजह घूमने वाले लोगों को बिठा कर रखा गया।

लोगों को हिदायत दी गई कि कोविड-19 का संक्रमण लगातार फैल रहा है। सभी लोग घरों पर सुरक्षित रहें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें