जिले के वरिष्ठ पत्रकार सतीश जयसवाल का दुखद निधन – परिवार में टूटी आफत

परिवार को शासन शीघ्र आर्थिक मदद करे जारी : राम बिहारी गोस्वामी

( पन्ना ) पन्ना शहर के श्री जुगल किशोर जी मंदिर के समीप टिकुरिया मोहल्ला निवासी देशबंधु समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सतीश जयसवाल का अचानक दुखद निधन हो गया। श्री जायसवाल को ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही थी। श्री जयसवाल लगभग 45 वर्ष के थे और अपने वृद्ध मां के इकलौते पुत्र थे। श्री जयसवाल के दो मासूम पुत्री हैं असमय श्री जयसवाल की हुई मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। श्री जायसवाल के निधन की जैसे ही शहर वासियों को जानकारी प्राप्त हुई पूरे शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गया। पन्ना जिले की समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार राम बिहारी गोस्वामी ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि दिवंगत पत्रकार सतीश जयसवाल जी अपनी वृद्ध मां पत्नी एवं दो मासूम बेटियों के लिए भरण पोषण करते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार में जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही उनके सामने भरण पोषण करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । समाजसेवी श्री गोस्वामी ने जिले के जन प्रतिनिधियों, जिला कलेक्टर एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा है कि तत्काल रुप से दिवंगत पत्रकार श्री जयसवाल के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय ताकि इस महामारी में उनके परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके। श्री गोस्वामी ने कहा कि पन्ना जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में सतीश जयसवाल जी लंबे समय से कार्य करते रहे हैं। और शासन-प्रशासन के हितों में हमेशा उनके द्वारा खबरों का प्रसारण किया गया है। श्री जयसवाल अपना पेपर के माध्यम से ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। ऐसी परिस्थितियों में उनके ना रहने से परिवार के लिए दुखों का पहाड़ आ गया है। ऐसी परिस्थितियों में श्री जयसवाल के परिवार को शासन प्रशासन स्तर से तत्कालिक सहयोग राशि प्रदान की जाती है तो निश्चित रूप से उनके परिवार के लिए एक सहारा बन सकता है । समाजसेवी श्री गोस्वामी ने कहा कि पत्रकार श्री जैसवाल द्वारा कोविड-19 में बेखौफ होकर खबरों का प्रसारण किया जाता था और जनहित में हमेशा आवाज उठाई जाती थी। ऐसी विषम परिस्थितियों में उनके परिवार की मदद करना शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें