ब्रेकिंग न्यूज़ : मैहर विधायक के प्रयासों से स्थानीय उद्योगों ने कोरोना की लड़ाई में कसी कमर
अल्ट्राट्रेक और एम पी बिरला परफेक्ट सीमेंट द्वारा दी जाएगी कोरोना उपचार की सुविधाएं
( मैहर ) करोना महामारी जिस तरह से विकराल रूप धारण कर सारी कायनात को लीलने के लिए आतुर हो रही है, आये दिन हो रही मौते माथे पर सिकन की लकीरे खीच रही है इन सभी बातो को दृष्टिगत रखते हुए इस महामारी से निपटने हेतु मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की अभिनव पहल जिसके लिए उन्हें और सहयोगियों को साधुवाद। क्षेत्र की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मैहर विधायक ने स्थानीय सीमेन्ट उद्योगों के जिम्मेदार अधिकारियों को साथ ले क्षेत्र में इस महामारी से निपटने के लिए चर्चा की जिस पर एम पी बिरला परफेक्ट सीमेन्ट उद्योग ने 50 बिस्तर आक्सीजन की सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ अतिशीघ्र उपलब्ध कराये जाने की बात कही। वही अल्ट्राट्रेक सीमेन्ट उद्योग ने दो आयुष के डॉक्टर सहित 6 सफाई मित्र की व्यवस्था के साथ साथ इस बिमारी के रोकथाम हेतु उपचार हेतु जो आवश्यक दवाये है जिनकी उपलब्धता नहीं हो पा रही है यथाशीघ्र उपलब्ध कराये जाने की बात कही है। साथ ही दोनों सीमेन्ट उद्योगों ने इन व्यवस्थाओं के अलावा और भी जो भी आवश्यकता इस बिमारी के उपचार हेतु आवश्यक होगी उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया है है। आपदा की इस घडी में मैहर क्षेत्र के वासियो के लिए की गयी इस अद्वितीय व्यवस्था के लिए क्षेत्र की जनता ने मैहर विधायक का धन्यवाद ज्ञापित कर हृदय से आभार जताते हुए सहयोग किये जाने वाली कम्पनियो का भी आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आपदा काल में किस तरह से लोगो का मनोबल बढ़ाते हुए कार्य किये जाते है यह लोगो को मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी से सीखना चाहिए। इस आपदा काल से निपटने हेतु जो सार्थक कदम मैहर एस डी एम द्वारा उठाये गए है वह भी सराहनीय है इसके लिए वे भी साधुवाद के पात्र है।

