वरिष्ठ पत्रकार राजेश इटौरिया के निधन पर परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने दी श्रद्धांजलि

( भोपाल ) राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड के वरिष्ठ पत्रकार एवं उनके मीडिया सहयोगी राजेश इटौरिया के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक कर्मठ लेखनी के धनी एवं मेरे साथी एवं सहकर्मी के रूप में कार्यरत थे। श्री इटौरिया केवल बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश के एक जाने-माने पत्रकार थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से आसमयिक हुए उनके देहावसान से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।

ज्ञात हो कि श्री इटौरिया काफी समय तक राज एक्सप्रेस सागर के ब्यूरो चीफ थे एवं राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव भी थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें