स्वामी श्याम देवाचार्य जी को शिष्य मंडल द्वारा शोक श्रद्धांजलि अर्पित

( विजयराघवगढ़ ) नरसिंह मंदिर गीता धाम के संचालक जगतगुरु डॉ श्री श्री 108 स्वामी श्याम देवाचार्य जी महाराज का 17 अप्रैल 2021 को जबलपुर उनके ही आश्रम में देवलोक गमन हो गया है। स्वामी जी 68 वर्ष के थे जिसकी खबर लगते ही उनका समस्त शिष्य मंडल स्तब्ध रह गया जिनकी आत्म शांति हेतु शिष्यों द्वारा ईश्वर से विनम्र प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाराज श्री विगत दिनों हरिद्वार कुम्भ मेले में थे जहां वे कोविड19 की चपेट में आ गए थे। उनका संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुसार नर्मदा तट शंकर गीताधाम जबलपुर ग्वारीघाट में नरसिह दास जी द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर कटनी व विजयराघवगढ़ के डॉ राघवेश दास वेदांती , प्रमोद कुमार मिश्रा, विमलेंदु प्यासी, संतोष मिश्रा, पं जे पी मिश्र, श्रीमती मोनिका तिवारी, श्याम बिहारी मिश्रा, सत्यभामा मिश्रा, धीरज मिश्रा, नीलम मिश्रा, मनीष दुवेदी, रवि अग्रवाल, सानिध्य कुमार, सक्षम दास, महेश अवस्थी, सचिन तिवारी, पीडी अवस्थी, हरिशंकर अवस्थी, शिव कुमार पांडे, राकेश उरमालिया आदि के साथ समूचे शिष्य मंडल द्वारा श्रध्दांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें