सार्वजनिक स्थलों सहित अन्य क्षेत्रों में की गई साफ-सफाई

कीटनाशक दवा का भी किया गया छिडकाव

( कटनी ) – कोविड -19 कारोना संक्रमण के प्रसार पर रोकथाम लगाने एवं नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था सहित नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था के रोजाना प्रयास किये जा रहे हैं। जिसमें वाहनों एवं हस्तचलित स्प्रे मशीनों के माध्यम से कीटनाशक दवाई का छिडकाव किया जा रहा है और नगर को साफ स्वच्छ एवं संक्रमण मुक्त रखने के प्रयास किये जा रहा है।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त के निर्देशन में रोजाना कराई जा रही नगर की सफाई व्यवस्था के तहत विगत रात्रि नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की प्रातः पन्ना मोड, बस स्टेण्ड परिसर, मिशन चौक, आदर्श कॉलोनी, राजीव गांधी वार्ड के मुख्य मार्गो सहित खिरहनी ओव्हर ब्रिज रोड, भीमराव चौक से विवेकानंद चौक मुख्य मार्ग, खेर मााई माता मंदिर के पास सफाई कराई गई है। मंदिर के बाहर तथा अन्य स्थलों मे कीटनाशक का छिडकाव, सी.एल.पी पाठक वार्ड, कावस जी वार्ड शमशान भूमि रोड, सहित उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह मंदिर के आस पास एवं घाट की सफाई का कार्य कराया गया। नगर के मुख्य मार्गो की सुंदरता को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्ग बरगवां, पन्ना मोड, के डिवाईडरों की सफाई का कार्य कराया गया।

नगर के सार्वजनिक नाले एवं नालियों की सफाई सहित पानी की सुगम निकासी की व्यवस्था हेतु कुठला बस्ती की नालियों, वार्ड क्रमांक 5 स्थित हरिजन बस्ती, लढिया गली, तारा गली एवं सेन गली की नालियों, राजीव गांधी वार्ड सांई मंदिर रोड की नाली, श्यामा प्रसाद मुखर्जी भुमिया बस्ती एवं अन्य विभिन्न स्थलों, बरगवां द्वारका सिटी मोड पंडित होटल के बाजू स्थित नाले, साहिल होंडा एजेंसी के सामनें, कावस जी वार्ड जोगनी माता मंदिर के सामनें वाली नाली, फारेस्टर वार्ड रंगनाथ मंदिर के पास मुख्य मार्ग के नाले सहित नगर के अन्य वार्डो के नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें