नेहरू युवा केंद्र द्वारा टीका महोत्सव वैक्सीनेशन में किया जा रहा है सहयोग
(विजयराघवगढ़) नेहरु युवा केंद्र कटनी के तत्वाधान में ज़िला युवा अधिकारी कु. कीर्तिका कुहर एवं लेखा/कार्यक्रम सहायक राज कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा 07 अप्रैल 2021 से निरंतर कोरोना वैक्सिनेशन सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग किया जा रहा है एवं वैक्सिनेशन हेतु आए लोगों का पंजीकरण करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, एवं कोरोना से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने हेतु लोगों से बातचीत कर उनके भय को दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही मास्क वितरण का काम भी किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित टीका महोत्सव को सफल बनाने में भी नेहरु युवा केंद्र कटनी ब्लॉक विजयराघवगढ़ के राष्ट्रीय स्वयं सेवक महक बढ़गैया और आदित्य दुबे के द्वारा पूर्ण योगदान दिया जा रहा है ।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
