पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है रोको टोको अभियान
पुलिस ने निकाली वाहनों की हवा और लोगों को बनाया मुर्गा
(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशानुसार टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर शहर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेन्द्र पवार द्वारा रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने निर्देशित किया है कि अनावश्यक रूप से कोई भी घर से बाहर नही निकले।

जरूरी काम से ही बाहर निकले। थाना प्रभारी और एस डी ओ पी सहित पुलिस बल को तैनात कर अनावश्यक रूप से घूमने वालो के वाहनो की हवा निकाली और कुछ लोगो को मुर्गा बनाकर संदेश दिया की घर पर रहे, सुरक्षित रहे और अनावश्यक रूप से बाहर न निकले।
रिपोर्ट : पुष्पेंद्र यादव
