कोविड-19 के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों द्वारा जन जागरूकता अभियान

Advertisement

(विजयराघवगढ़) लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये भारत सरकार के निर्देशन में लगातार वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा लगातार अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसी कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र कटनी के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी कुमारी कीर्तिका कुहर एवं कार्यक्रम सहायक राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महक बढ़गैया और आदित्य दुबे टीकाकरण केन्द्र कैमोर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसमें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना, लोगों को मास्क लगाने, टीका लगने से 30 मिनट तक होस्पिटल में बैठाकर रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए चिकित्सा अधिकारियों के और भी कार्य में सहयोग किया जा रहा है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें