चुरहट निवासी 55 वर्षीय वृद्ध ने की आत्महत्या
( चुरहट ) मामला चुरहट थाना अंतर्गत चुरहट नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 का है जहां पर बृहस्पतिदीन विश्वकर्मा ने गत दिवस अज्ञात कारणों की वजह से सुबह लगभग 7:30 बजे फांसी के फंदे से झूल कर अपने आप को मौत के हवाले कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वृहस्पति दीन विश्वकर्मा डीजे रोड लाइट का कार्य करते थे, पिछले ही वर्ष उनकी धर्मपत्नी का स्वर्गवास हुआ था तब से वो अपने आप को अकेला भी महसूस कर रहे थे। उनके दो पुत्र रिंकू विश्वकर्मा एवं लवकुश विशवकर्मा है जिन्हें वह अकेला छोड़ कर इस लोक से विदा हो गए। आम जनमानस की माने तो कोविड-19 के लॉक डाउन के बाद से डिप्रेशन के शिकार हो गए थे और भविष्य के लिए चिंतित थे क्योंकि उनके कमाई का साधन केवल उनका रोड लाइट डीजे था लेकिन वास्तविकता क्या है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। परिवार जनों द्वारा बताया गया कि सुबह लगभग 7:30 बजे जब उनके कमरे मैं पहुंचे तो उनका शव लटकता हुआ दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई एवं एंबुलेंस को बुलाया गया। पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

