सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें – कलेक्टर समय सीमा प्रकरणों की बैठक सम्पन्न

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाईन के आम नागरिकों से संबंधित समस्याओं के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से करें। उन्होने कहा कि मांग पूरी नहीं हो सकने और नियमों के अनुकूल निराकृत नहीं हो सकने वाले प्रकरणों को उपयुक्त और पर्याप्त कारणों के साथ ही फोर्स क्लोज की कार्यवाही की जाये। सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जनअधिकार कार्यक्रम विषयों से संबंधित सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, एसडीएम रोहित सिसोनिया, बलबीर रमन, सपना त्रिपाठी, प्रिया चन्द्रावत, डिप्टी कलेक्टर संघमित्रा गौतम, आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह, एसीईओ गौरव पुष्प सहित सभी तहसीलदार और विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण हो, उन्हें न्याय मिले और लेाग सेवाओं से संतुष्ट रहें, इन प्रयासों के लिये अगले मंगलवार से तहसीलस्तर, जनपद स्तर और नगर निगम के जोनल कार्यालय स्तर पर भी जनसुनवाई आयोजित करें। उन्होने कहा कि जनसुनवाई प्रभावी रुप से की जानी चाहिये, ताकि लोगों को त्वरित लाभ मिले। कलेक्टर ने बताया कि इस माह 20 मार्च को ’’आपकी सरकार-आपके द्वार’’ कार्यक्रम का ब्लॉकस्तरीय शिविर रीठी विकासखण्ड के बिलहरी में आयोजित होगा। इसके साथ संलग्न किसी एक ग्राम में अधिकारियों का भ्रमण निरीक्षण होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ट्रस्ट और गौशाला की भूमियों पर राजस्व अधिकारी सतत् निगरानी रखें और जिला पंजीयक बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के क्रय-विक्रय के दौरान रजिस्ट्री की कार्यवाही नहीं करें।

            सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपनी अशासकीय सदस्यों के मनोनीत या प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से गठित होने वाली विभागीय समितियों का गठन पूर्ण कर लें। जिन समितियों में प्रभारी मंत्री जी के अनुमोदन की आवश्यकता हो, एैसी सभी समितियों गठन के प्रस्ताव आज शाम तक जिला पंचायत को प्रस्तुत कर दें।

सीएम हेल्पलाईन के कार्य में टॉपर्स को शाबासी, बाटम वालों को समझाईश

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाईन में प्रति सप्ताह अच्छा काम करने वाले 5 टॉप विभागों के अधिकारियों और न्यूनतम काम करने वाले 5 बॉटम के अधिकारियों को भी टीएल बैठक में बुलाया जाता है। जिला प्रबंधक लोकसेवा गारंटी दिनेश विश्वकर्मा ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि इस सप्ताह शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण में टॉप फाईव अधिकारियों में वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी विजेन्द्र सिंह चौहान शत-प्रतिशत निराकरण, निर्वाचन शाखा एसडीएम बलबीर रमन शत्-प्रतिशत, सीईओ जनपद बड़वारा ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा शत-प्रतिशत, तहसीलदार बहोरीबंद विजय कुमार द्विवेदी 93.33 प्रतिशत और सीईओ जनपद पंचायत कटनी राजेश नरेन्द्र सिंह 85.71 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर टॉप फाईव में शामिल रहे हैं।

इसी प्रकार न्यूनतम कार्य करने पर शून्य संतुष्टिपूर्ण निराकरण में नगर निगम के राकेश शर्मा, एसबीएम के कार्य में सीईओ जनपद कटनी व सीईओ जनपद रीठी और असिस्टेन्ट रजिस्ट्रार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मोनी सूर्यवंशी का नाम बॉटम में रहा। बैठक में सीएम हेल्पलाईन में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया जबकि न्यूनतम कार्य करने वालों पर परफॉर्मेन्स सुधारने की समझाईश दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें