ग्राम पंचायत सलैया कौहारी में कोरोना पाजिटिव के घर कराया गया सैनिटाइजर का छिड़काव
(कैमोर) विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया कौहारी में एक व्यक्ति की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे होम क्वॉरेंटाइन किया गया और उसके पूरे घर को सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समझाइश दी गई। ग्राम पंचायत सचिव भगवान दास पटेल ने सभी ग्राम वासियों से कहा कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले, बाहर जाते समय मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर से हाथों को साफ करते रहे।

इस अवसर पर सचिव भगवान दास पटेल, रोजगार सहायक दिनेश कुमार पटेल, महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र वीएलई शिवविनायक तिवारी, कोटवार राजकुमार दाहिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा बैन, ममता पटेल, जयंती दुबे, आशा कार्यकर्ता रानी बर्मन, सुशीला बर्मन, एएनएम मीना सोनी, शिव कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।
