सीएमओ द्वारा होम आइसोलेशन के लिये लगायी गई कर्मचारियों की ड्यूटी

Advertisement

(मैहर) मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मैहर के द्वारा शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 के अत्यधिक संक्रमण से क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में कोविड मरीजो को उनके घर मे ही स्व प्रबन्धन के लिए आवश्यक मेडिसिन किट एवं होम आइसोलेशन निर्देश को उपलब्ध कराने हेतु कर्मचारियों को वार्डवार नामांकित कर अपने पूर्व कार्य के साथ ही इस कार्य को भी किये जाने हेतु जिम्मेदारी तय की गई। इसमे दयाराम शुक्ला, जोन क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, दल प्रभारी दीपक बढोलिया, दल सहायक धीरेंद्र पाठक, दीपक सिंह, जोन क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 7, 8 ,9, 10, 11, 12, दल प्रभारी जितेंद्र तिवारी दल सहायक चन्दन सिंह, दीपक सैनी, जोन क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 6, 14, 15, 16, 17, 18, दल प्रभारी संजय चौरसिया, दल सहायक राहुल सोनकिया, राजेन्द्र बर्मन, जोन क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 13, 18, 20, 21, दल प्रभारी रतन सिंह, दल सहायक शिवशंकर साहू, योगेंद्र शर्मा, जोन क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 19, 22, 23, 24, दल प्रभारी महेश कुशवाहा दल सहायक संजय मिश्रा, रामसनेही सेन आदि कर्मचारियों को आदेशित किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं सुरक्षा मापदण्डो का पालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें