विजयराघवगढ़ वार्ड क्रमांक 07 में मिले 9 कोरोना संक्रमित
(विजयराघवगढ़) कोरोना वायरस संक्रमण चुनौती के दौर में विजयराघवगढ़ में लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है जिसमें वार्ड नं 07 में 09 संक्रमित केस मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

प्रशासन के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बानकर द्वारा अपनी टीम के साथ पहुंच कर सभी 09 संक्रमितों के मकान को प्रवेश निषेध कराया गया साथ ही सेनेटाईजर का छिड़काव कार्य कराया। इस अवसर पर शेख राजू ,धर्मेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र शर्मा, नवीन कुमार सहित सफाई कर्मियों की उपस्थिति रही।
राशन दुकान का किया गया निरीक्षण
नगर के उपभोक्ताओं को खाद्यान सामग्री शासन की मंशा के अनुरूप सुविधानुसार प्राप्त हो सके , मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री बानकर द्वारा उचित मूल्य दूकानों का औचक निरीक्षण कर दुकान संचालक को समझाइश दी गई।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
