मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश वासियो को दिया गया बरचुअल सन्देश

Advertisement

(विजयराघवगढ़) नगर परिषद कार्यालय विजयराघवगढ़ के सभाकक्ष में वर्चुअल दूरदर्शन प्रसारण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शाम 6:00 बजे से वर्चुअल प्रसारण किया गया जिसमें श्री चौहान ने प्रदेश की जनता को एवं नगर निकाय क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक करते हुए कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण महामारी की चैन तोड़ने, हर संभव प्रयास कर वैक्सीन लगवाने, घर से निकलने पर मार्क्स लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखने संदेश दिया गया।

श्री चौहान ने लोगों को साहस दिलाते हुए धैर्य रख कर इस महामारी से निबटने घर पर ही रहने का प्रयास करने संदेश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद के सभाकक्ष में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व पार्षदों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकारों मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर के साथ कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें