गैरतलाई ग्राम की सीमा में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश किया निषेध
गैरतलाई ग्राम में ग्रामीणों ने स्वेच्छा ने अपनाया जनता कर्फ्यू
(कटनी) – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेशवासियों से जनता कर्फ्यू में सहयोग का आग्रह किया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये उन्होने अपील की है कि सभी लोग 30 अप्रैल तक कोरोना कफ्यू का स्वयं अनुशासन के साथ कड़ाई से पालन करें। जिले में भी अब स्वयं नागरिकों द्वारा आगे बढ़ते हुये इस दिशा में अपनी सहभागिता की जा रही है। बरही से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गैरतलाई में ग्रामीणों ने स्वयं जनता कर्फ्यू का पालन कराने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि गैरतलाई में विगत कई दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा था। जिसके कारण गांव में बनाई गई कोविड सर्विलांस टीम द्वारा गांव की सीमा में बाहरी व्यक्तियों के लिये प्रवेश को निषेध कर दिया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव नरेश विश्वकर्मा, शिक्षक चन्द्रशेखर जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा जायसवाल, मंजुलता द्विवेदी, आरती गुप्ता, रानी गौतम और नीलम द्विवेदी द्वारा सतत् रुप से ग्रामीणों का समझाईश भी दी जा रही है।
