कोरोना मरीज के परिजनों के बाहर निकलने की सूचना पर मिलेगा एक हजार का इनाम

Advertisement

( दतिया ) जिले में कोरोना के संक्रमित पाए गए मरीज के परिजन घर से बाहर निकलने की पुख्ता सूचना देने वाले को जिला प्रशासन द्वारा एक हजार रूपये का ईनाम दिया जायेगा। कलेक्टर श्री संजय कुमार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रण की चैन को तोड़ने हेतु संक्रमित मरीज के परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर निकलने की पुख्ता सूचना देने वाले को एक हजार रूपये का ईनाम दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाला व्यक्ति पुख्ता वीडियो जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, इंसीडेट कमाण्ड़र तथा कंट्रोल रूम को भी भेज सकता है। वीडियो भेजने वाले का नाम एवं पता गोपनीय रखा जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें