1 मई से 18 से 44 आयुवर्ग को भी लगेगा कोविड का टीका

वेक्सिनेशन के लिए कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

( कटनी ) – जिले में 1 मई से 18 वर्ष आयु से 44 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है। जिसमें सम्बन्धित व्यक्ति ऑनलाइन स्वतः पंजीयन करके निर्धारित टीकाकरण स्थानों पर जाकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं। कटनी जिले में वर्तमान में दो सत्र निर्धारित किये गये हैं, जिसमें इस आयुवर्ग का टीकाकरण होगा। 1 मई से प्रारंभ हो रहे 18 से 44 वर्ष आयु के हितग्राहियों के लिये टीकाकरण के लिये ऑनलाइन पंजीयन के आधार पर ही टीकाकृत किया जाएगा।

टीकाकरण स्थल पर उक्त उम्र के व्यक्तियों की तुरंत पंजीयन की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। कोविन पोर्टल/आरोग्य सेतु के माध्यम से अपना पंजीयन कराना होगा। कोविन पोर्टल पर प्रतिदिन की शीट निर्धारित की गयी है। शीट से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं होगा। 2003 के पूर्व जन्में व्यक्तियों का ही पंजीयन संभव रहेगा। पंजीयन आज 28 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है। कटनी जिले में वर्तमान में 2 टीकाकरण सत्र निर्धारित किये गए हैं। जो कि कोविन पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें