नगर को साफ एवं संक्रमण मुक्त रखने में जुटे निगम के स्वच्छता दूत

कटनी – कलेक्टर एवं प्रशासक श्री प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम के स्वच्छता दूतों द्वरा दिन रात नगर के विभिन्न स्थलों में सफाई/कीटनाशक का छिडकाव किया जाकर नगर को साफ एवं संक्रमण मुक्त रखनें के प्रयास किये जा रहे है।

नगर में किसी भी माध्यम से संक्रमण का प्रसार न हो सके इस हेतु स्वच्छता दूतों द्वारा रोजाना नगर के सार्वजनिक स्थलों सहित विभिन्न स्थलों में संचालित कोविड केयर सेंटर, कंटेन्टमेंट जोन, कोविड टीकाकरण केन्द्र, कोविड जांच केन्द्र, चिकित्सालय, मुक्तिधाम/कब्रिस्तान परिसर की साफ सफाई की जाकर बायोमेडिकल कचरे के उठाव का कार्य एवं कीटनाशक दवा के छिडकाव का कार्य किया जा रहा है।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकरी देते हुए बताया कि विगत रात्रि नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गो की सफाई व्यवस्था के साथ ही आज प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के माध्यम से सब्जी मंडी परिसरों में साफ सफाई की जाकर सोशल डिस्टेंसिंग हेतु चूने के गोले बानानें का कार्य, इंदिरा नगर, राम मनोहर लोहिया वार्ड के विभिन्न मुख्य मार्गो, नदीपार मुक्तिधाम परिसर, मिशन चौक मुख्य मार्ग, राजीव गांधी वार्ड बैलट घाट बस्ती, रोशन नगर, भटटा मुहल्ला मुख्य मार्ग, मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित कब्रिस्तान परिसर की सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

नागरिकों की सुविधा एवं संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु दिव्यांचल कोविड केयर सेंटर की सफाई, घंटाघर, सरस्वती स्कूल प्रांगण कोविड केयर सेंटर, महावीर कोविड केयर केन्द्र, श्री हास्पिटल, जीवन ज्योति हास्पिटल में सफाई, नदी पार से सूर्या होटल एवं बरगवां ओव्हर ब्रिज के पास मुख्य मार्गो के डिवाईडर की सफाईष्श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड विभिन्न स्थलों की सफाई उपरान्त कीटनाशक दवा का छिडकाव किया जाकर नगर को साफ एवं संक्रमण मुक्त रखनें के प्रयास किये गए।

नगर की सार्वजनिक नालियों की सफाई व्यवस्था के तहत महात्मा गांधी वार्ड रूंगटा कंपाउन्ट मार्ग की नालियों, कावस जी वार्ड मोती ठेकेदार के घर के पास के पास स्थित नालियों की सफाई, बाबा नारायण शाह वार्ड में खियल चावला जी के घर के पास एवं झामनदास जी के घर के पास सहित नगर के अन्य स्थलों की नालियों की सफाई का कार्य कराया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें