विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने एसीसी प्लान्ट हेड को लिखा पत्र
कोरोना की इस विपदा में सहयोग का किया आग्रह
(कटनी) – राज्य शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कोविड महामारी से निपटने में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने एसीसी प्रबंधन को पत्र लिखा है। विधायक श्री पाठक ने लिखा है कि इस आपदा से निपटने केंद्र एवं राज्य सरकार अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही हैं। वे स्वयं और उनके सहयोगी भी व्यक्तिगत स्तर पर शासन को हर सम्भव सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में एसीसी भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अपनी साम्यर्थ के अनुसार करे।
एसीसी के डायरेक्टर प्लांट के नाम लिखे अपने पत्र में विधायक श्री पाठक ने आग्रह किया है कि कैमोर एवं अमहटा प्रोजेक्ट मिलकर 50 बिस्तर का सर्व सुविधा युक्त कोविड सेंटर शीघ्र प्रारंभ करे ताकि क्षेत्र में संक्रमित व्यक्तियों को ईलाज की सुविधा कैमोर में ही उपलब्ध हो सके। इसके अलावा जिला चिकित्सालय को 100 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 20 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह भी विधायक श्री पाठक ने एसीसी मैनेजमेंट से किया है।
विधायक श्री पाठक ने प्लांट हेड से विशेष आग्रह यह भी किया है कि, एक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट ए.सी.सी. कैमोर ईकाई में स्थापित किया जाए। जिससे तैयार होने वाली ऑक्सीजन को कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सालयों को प्रदान की जा सके।

