ब्रेकिंग न्यूज़ : शिवराज ने दी ममता को नसीहत – ” दीदी याद रखना, परिस्थितियां बदलने में देर नहीं लगती”

Advertisement

(भोपाल) पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लिखा- दीदी याद रखना.. राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता है। परिस्थितियां बदलने में देर नहीं लगती है। अंतत: दंड भोगना ही पड़ता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरीके से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, जनता पर अत्याचार किया जा रहा है, यह अत्यंत दुखदायी और निंदनीय है। जनता ने अगर टीएमसी को जनादेश दिया है तो उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- टीएमसी को जनता ने अपना रक्षक चुना है लेकिन इस पार्टी के कार्यकर्ता जनता के भक्षक बने हुए हैं।

ज्ञात हो कि शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 2 अप्रैल को एक रैली में कहा था- टीएमसी का मतलब-“तोड़ो मारो काटो” तथा टेरर, मर्डर व कप्शन बताया था। शिवराज ने कोलकाता के निकट धुलागोरी मोड़ से हावड़ा साउथ तक परिवर्तन रैली की थी। इसके अलावा धुलागोरी, आलमपु, हावड़ा साउथ,आमरिया, मोयनाऔर खेजुरी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के लिए सभाएं की थी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार उनके 9 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर लिखा- कार्यकर्ताओं पर प्रहार हो रहा है, उनके साथ इस विपत्ति काल में खड़े होकर प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें