जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करें – सांसद हिमाद्री सिंह
(शहडोल) – संसदीय क्षेत्र शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इस पत्र में सांसद श्रीमती सिंह ने आग्रह करते हुये कहा है कि कोविड-19 महामारी में शासन के कार्यों व सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं सकारात्मक माहौल बनाने में जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मचारी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
पत्र में श्रीमती सिंह ने कहा है कि प्रशासन के साथ फील्ड में जाकर प्रत्यक्ष रुप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होने आग्रह करते हुये कहा है कि इस गंभीर समय में प्रशासन के सहयोग जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने के आदेश प्रसारित करने की कृपा करें।
