बुधवार को 1017 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 99 लाभार्थियों ने भी करवाया वेक्सीनेशन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सिंघई ने दी जानकारी
कटनी – बुधवार को जिले में निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में कोविड-19 का वेक्सीनेशन कार्य किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 5 मई को कुल 1017 लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के 122 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज तथा 445 को सेकेण्ड डोज का वेक्सीन लगाया गया है। इसी प्रकार सीनियर सिटिजन्स में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 20 लाभार्थियों को फर्स्ट्र डोज तथा 290 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है। वहीं 8 हेल्थकेयर वर्कर को फर्स्ट डोज तथा 10 हेल्थकेयर वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 वेक्सीनेशन किया गया है। साथ ही 17 फ्रंटलाईन वर्कर्स को फर्स्ट डोज तथा 6 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 टीका लगाया गया है।18 वर्ष 44 वर्ष आयुवर्ग के 99 लाभार्थियों का कोविड-19 वेक्सीनेशन भी बुधवार को किया गया है।
