चूना और खनिज उद्योग संघ ने रेडक्रॉस को दिये 8 लाख 15 हजार

कटनी  कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई में कटनी जिले में सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के अलावा औद्योगिक संस्थानों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोरोना प्रभावितों की मदद के लिये कटनी जिला चूना उद्योग संघ ने 1 लाख 51 हजार और जिला खनिज उद्योग संघ द्वारा 6 लाख 64 हजार रुपये की सहायता राशि के चैक कलेक्टर शशिभूषण सिंह को जिला रेडक्रॉस सोसाईटी के लिये सौंपे गये हैं। इस मौके पर फिरोज अहमद, पवन मित्तल, अनिल नागरथ, गुड्डू दिक्षित, आशीष अग्रवाल, रौनक खण्डेलवान, मनीष गर्ग, गौरव कुशवाहा, स्वप्निल अग्रवाल, एन0एम0 दुबास स्टोन लाईन सावित्री मिनरल्स सिमको, विश्वकर्मा मिनरल्स, जीएन मिनरल्स, बीके भार्गव, सुरेन्द्र अग्रवाल, मोहन निगम, रामेश्वर चौदहा सहित महाप्रबंधक उद्योग अजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

           दानदाताओं में कटनी जिला चूना उद्योग की ओर से 1 लाख 51 हजार, पवन मित्तल ने 2 लाख 51 हजार, एनएम डबास स्टोन लाईम और जीएन मिनरल्स ने 50-50 हजार, वीरेन्द्र अग्रवाल, बीके शर्मा ने 31-31 हजार, बीके भार्गव ने 21 हजार, जेकेके स्टोन क्रशर ने 25 हजार, सिमको कम्पनी ने 11 हजार और कृष्णा इन्डस्ट्रीज, श्रीराम मिनरल्स ने 10-10 हजार रुपये का योगदान जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें