16 हजार 58 लोगों को एक दिन में दी गई दवा

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुष औषधियों का सेवन कराया जा रहा है। जिला आयुष विभाग द्वारा अपने 33 ग्रामीण औषधालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में आयुष दवा वितरण कराने 33 आयुष टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों और सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिये जागरुक भी कर रही हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि बुधवार को 33 आयुष टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर 16 हजार 58 लोगों को त्रिकटु चूर्ण, संशमनी वटी और हौम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम 30 की आयुष औषधियों का वितरण किया गया। इनमें 2995 बाहर से आये हुये मजदूर भी शामिल हैं।

            जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1 लाख 61 हजार 625 लोगों को औषधि का सेवन कराया गया है। इसमें 3799 आयुर्वेद, 14 हजार 811 हौम्योपैथी दवा शहरी क्षेत्र के लोगों को और ग्रामीण क्षेत्र में 33 हजार 846 लोगों को आयुर्वेद तथा 1 लाख 9 हजार 189 लोगों को हौम्योपैथी दवा दी गई है। अभी तक बाहर से आये 10604 मजदूरों को आयुष दवा की खुराक दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 33 और शहरी क्षेत्र में 4 कुल 37 आयुष टीमें सतत् रुप से दवा वितरण कर रही हैं। अब तक 158 ग्राम पंचायत और 10 शहर के वार्ड सहित 168 पाकेट में दवा वितरण पूर्ण हो गया है।

       

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें