ब्रेकिंग न्यूज़ : सऊदी अरब ने मुश्किल घड़ी में भारत का दिया साथ

(नईदिल्ली) भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब और मध्य-पूर्व के बाक़ी के तेल उत्पादक देशों को कोविड संकट में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भेजने के लिए शुक्रिया कहा है। अपने किये गए ट्वीट में धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब, यूएई और क़तर की ओर से अगले छह महीने तक कंटेनर की आपूर्ति और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यावसायिक सप्लाई के आश्वासन का स्वागत किया है ।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ”यूएई, कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब की ओर से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हम शुक्रगुज़ार हैं.”

प्रधान का ये बयान तब आया है जब भारत की सरकारी तेल रिफाइनरी ने सऊदी से मई महीने में तेल आयात में कटौती की है। ऐसा तेल मंत्रालय के निर्देश पर किया गया है। भारत की सरकारी रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी अरामको से महीने में लगभग 1.5 करोड़ बैरल तेल ख़रीदती है। भारत देश विश्व  का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है. भारत अपनी ज़रूरत का 80 % तेल आयात करता है और इसके लिए मध्य-पूर्व पर बहुत अधिक निर्भर है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भारतीय तेल उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच सऊदी ने जब भारत को ऑक्सीजन और क्रायोजेनिक टैंकर उपलब्ध करवाए, उसके बाद भारत के तेल मंत्रालय ने तेल रिफ़ाइनरी कंपनियों से सऊदी से आयात कम नहीं करने के लिए कहा है ।

भारत के पेट्रोलियम मंत्री ने भी शुक्रवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब और खाड़ी के दूसरे देशों से बात की और उन्हें राहत सामाग्री देने के लिए शुक्रिया कहा। प्रधान ने ट्विट किया, “सऊदी असब, यूएई और कतर से बात की और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के आयात को बढ़ाने पर चर्चा की.”

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें